फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'महाराणा प्रताप का अपमान बर्दाश्त नहीं', अकबर रोड के साइनबोर्ड पर अज्ञात लोगों ने पोती कालिख

Thu, 20 Mar 2025 07:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के अकबर रोड पर लगे साइनबोर्ड पर कुछ अज्ञात लोगों ने कालिख पोत दी। वहीं महाराणा प्रताप का पोस्टर चिपका दिया। 
विज्ञापन
अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोती - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एक बार फिर साइनबोर्ड पर विवाद छिड़ गया है। अज्ञात लोगों ने 'अकबर रोड' के साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी। दावा किया कि दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है।

विज्ञापन


अमित राठौर ने कहा कि भारत महाराणा प्रताप का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। पुलिस प्रशासन और दिल्ली सरकार आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर हुई घटना को दबाने की कोशिश कर रही है। जो भी दोषी हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
विजय नाम के शख्स ने कहा कि हम लगातार अकबर, बाबर और हुमायूं जैसे आक्रमणकारियों के साइनबोर्ड हटा रहे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि सरकार अपनी आंखें खोले और कोई फैसला ले। सवाल यह है कि हम ही ऐसा क्यों कर रहे हैं, समाज के बाकी लोग कहां हैं।
विज्ञापन



दिल्ली के अकबर रोड पर साइनबोर्ड पर कालिख पोतने वाले एक अज्ञात शख्स की पहचान हो चुकी है। साइनबोर्ड को खराब करने वाले लोग हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना से जुड़े हुए हैं। वीडियो में दिख रहे अमित राठौर ने अपने आप को इंस्टाग्राम पेज पर हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक होने का दावा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें