फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सड़क चौड़ीकरण के समर्थन में सिग्नेचर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सागरपुर फ्लाइओवर से मंगलापुरी बीकानेर स्वीट्स तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के समर्थन में चलाए गए सिग्नेचर अभियान को क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिला। करीब तीन किलोमीटर लंबी और 25 मीटर चौड़ी इस सड़क को चौड़ा करने की मांग को लेकर विभिन्न आरडब्ल्यूए ने अभियान आयोजित किया। मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर हस्ताक्षर किए। प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि पीडब्ल्यूडी के डिमार्केशन के आधार पर पहले निशान लगाए जाएं, इसके बाद अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण से लंबे समय से बनी जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारु होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें