फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई ने की आत्महत्या: पंजाबी बाग स्थित आवास में लगाई फांसी, हाथ में मिले चोट के निशान

Thu, 06 Oct 2022 01:56 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के एक उप निरीक्षक (एसआई) ने पंजाबी बाग इलाके में अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पुलिस कॉलोनी निवासी बेनी (58) के रूप में हुई है। वह बाहरी जिले में तैनात था। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के एक उप निरीक्षक (एसआई) ने पंजाबी बाग इलाके में अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पुलिस कॉलोनी निवासी बेनी (58) के रूप में हुई है। वह बाहरी जिले में तैनात था। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना बुधवार रात 8.50 बजे मिली। एसआई अपने कमरे के पंखे से लटके हुए पाए गए और उनके बाएं हाथ की कलाई पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन

 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिवार के सदस्यों ने कोई संदेह नहीं जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें हाल ही में एक पुरानी बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण एमजीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह 3 अक्टूबर तक चिकित्सा अवकाश पर थे। वह मंगलवार को अपनी ड्यूटी पर वापस आ गए थे। पुलिस ने बताया कि शव को आगे की कार्रवाई के लिए संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें