छतरपुर के जंगल से बरामद हड्डियों और डीएनए रिपोर्ट को भी आरोपपत्र में शामिल किया गया है। पुलिस ने कहा था कि जंगल से मिले बालों और हड्डियों के नमूने श्रद्धा के नमूनों से मेल खाते हैं।
दक्षिण जिला पुलिस आयुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि आफताब को सजा दिलाने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। आरोपपत्र साकेत कोर्ट में जल्द दाखिल किया जाएगा। बता दें कि आरोपी आफताब ने गत वर्ष 18 मई को दिल्ली के छतरपुर इलाके में श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे।