फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शिवानी शर्मा वन आउट ऑफ कंट्री खिताब मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली की 16 वर्षीय शिवानी शर्मा ने हाल ही में हुई रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वन आउट ऑफ कंट्री के खिताब से भी सम्मानित किया गया। कुश्ती के क्षेत्र में यह उनकी पहली सफलता नहीं है। वह इस चैंपियनशिप से पहले भी कई अन्य प्रतियोगिताओं में जीत का परचम लहरा चुकी हैं। शिवानी अपने स्कूल के कोच रियासत अली के मार्गदर्शन में कुश्ती की बारीकियां सीख रही हैं। कोच रियासत अली ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, शिवानी एक प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ी है। भविष्य में वह और भी उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी और अपना और पूरे देश का नाम रोशन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें