गुरुग्राम। एसएल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बृहस्पतिवार को शिव लाल क्रिकेट अकादमी और स्मार्ट क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें शिव लाल अकादमी ने स्मार्ट अकादमी की टीम को 32 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिव लाल अकादमी की टीम ने 8 विकेट खोकर 262 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्मार्ट अकादमी की टीम 37.3 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। शिव लाल अकादमी की ओर से जस्सी ने 90 रन और रोहित ने 60 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में काव्यांश ने 4 विकेट लिए। संवाद