नई दिल्ली। पहला शितो र्यू कराटे इंडिया रिपब्लिक डे कप 24 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। तिलक नगर में होने वाली इस चैंपियनशिप का आयोजन शितो र्यू कराटे इंडिया और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें कराटे के विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास करने और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार रहने की अपील की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण, आयु वर्ग, भार वर्ग और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। संवाद