संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। धर्मपुरा में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री बाला जी मित्र मंडल ने शौर्य ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा धर्मपुरा से शुरू होकर मरघट वाले बाबा मंदिर तक गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यात्रा में स्थानीय निगम पार्षद प्रिया कांबोज और गांधी नगर थाना अध्यक्ष राजकुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने रास्ते भर राम नाम के जयकारे लगाए और भक्ति भाव से हनुमान जी की स्तुति की। मुख्य आयोजक देवराज ने बताया कि इस प्रकार की यात्रा समाज में एकता और धार्मिक भावना को बढ़ावा देती है। यात्रा का समापन मरघट वाले बाबा मंदिर में हनुमान जी के पूजन और आरती के साथ हुआ।