फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शार्क टैंक फेम अमन गुप्ता ने हाईकोर्ट में दाखिल किया व्यक्तित्व अधिकार संरक्षण याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। शार्क टैंक इंडिया के जज और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड के सह-संस्थापक अमन गुप्ता ने अपनी व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने मामले को न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला को ट्रांसफर कर दिया। न्यायमूर्ति सिंह ने स्पष्ट किया कि वे आज इस मामले की सुनवाई नहीं करेंगी। अगली सुनवाई 7 मई को निर्धारित की गई है। व्यक्तित्व अधिकारों में किसी व्यक्ति का नाम, छवि, आवाज, लाइकनेस और अन्य पहचान संबंधी तत्व शामिल होते हैं, जिनका अनधिकृत उपयोग करके व्यावसायिक लाभ उठाया जा सकता है। अमन गुप्ता ने डिजिटल माध्यमों में अपने नाम और छवि के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह याचिका दायर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें