फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शरजील इमाम ने कोर्ट में दाखिल किए कानूनी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-10 अक्तूबर के आदेश के बाद हुए घटनाक्रम को भी रिकॉर्ड पर रखने की मांग, अभियोजन पक्ष से जवाब तलब
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में आरोपी शरजील इमाम ने कड़कड़डूमा कोर्ट में एक नई अर्जी दाखिल की है। इसमें उन्होंने अपना कानूनी नोटिस और एक निजी मीडिया एजेंसी के रिपोर्टर की ओर से मिले जवाब को अदालत के रिकॉर्ड में शामिल करने की मांग की है। इसके साथ ही 10 अक्तूबर के बाद हुए घटनाक्रम को भी रिकॉर्ड पर रखने की मांग की गई है। अर्जी के अनुसार, शरजील इमाम की ओर से 17 अक्तूबर 2026 को भेजे गए कानूनी नोटिस और 4 नवंबर को रिपोर्टर की ओर से दिए गए जवाब को अदालत के सामने रखा गया है। उन्होंने इन दस्तावेजों के साथ बाद में हुए घटनाक्रम को भी रिकॉर्ड का हिस्सा बनाने का अनुरोध किया है। ऐसे में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी की अदालत ने इस अर्जी पर अभियोजन पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें