फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हर हिंदू को गो मतदाता बन निभानी होगी जिम्मेदारी, कानून नहीं बनाए जाने पर शंकराचार्य ने जताई नाराजगी

Tue, 18 Mar 2025 08:35 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के काफिले को सोमवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने नरेला स्थित घोगा गांव में रोक दिया था। मगर उनके साथ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। करीब चार घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने खुद अपने साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को राजनीतिक दलों के कार्यालय लेकर गई। 
विज्ञापन
ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में गोरक्षा को लेकर चल रहे आंदोलन को नई दिशा देते हुए ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि हर हिन्दू का गौ रक्षा के लिए गौ मतदाता बनने का समय आ गया है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में गो भक्तों को अपने वोट के माध्यम से गौ रक्षा का संकल्प लेने की अपील की। हर राजनीतिक दल अपने को गौ भक्त कहता है, लेकिन 70 वर्षों के आंकड़े यह दिखाते हैं कि अब तक कोई भी दल ऐसा नहीं आया जिसने गाय को माता कहकर पुकारा हो और गौ हत्यारों के खिलाफ सख्त कानून बनाया हो।

विज्ञापन


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के काफिले को सोमवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने नरेला स्थित घोगा गांव में रोक दिया था। मगर उनके साथ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। करीब चार घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने खुद अपने साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को राजनीतिक दलों के कार्यालय लेकर गई। इस मौके पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अब हर हिन्दू मतदाता गाय की रक्षा चाहता है। अगर कोई दल गौ रक्षा के लिए सही कदम नहीं उठाता तो उस दल को सत्ता में लाने का कोई औचित्य नहीं है।

इससे पहले शंकराचार्य ने दिल्ली की सड़कों पर यात्रा करते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों का दौरा किया और उनसे सीधे सवाल पूछा कि क्या आप गौ रक्षा के पक्ष में हैं या विपक्ष में? इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, भाजपा, सपा, सीपीआई और आप पार्टी के कार्यालय तक जाकर यह सवाल किया और पार्टी नेताओं से अपनी स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया। उनका कहना था कि गौ रक्षा के लिए अब गौ मतदाता को अपना वोट दे कर निर्णय करना होगा, ताकि जो दल सच में गौ की रक्षा करेगा, वही सत्ता में आए। 
विज्ञापन


इस मुद्दे पर शंकराचार्य ने पंच सूत्री कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की। इसके अंतर्गत गौ मतदाता को संकल्प कराना, गौ रक्षा के लिए रामाधाम का निर्माण, बूचड़खानों पर धावा बोलना और गौ रक्षा सेना का गठन शामिल होगा। उन्होंने कहा कि गौ हमारी माता है और इसमें पवित्रता के वे गुण विद्यमान हैं जिन्हें हम सिर्फ देसी गाय में पाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें