नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर में रविवार को आईएचसी मॉर्निंग रागास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक शादाज अय्यर ने अपनी गायकी से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया। सुबह के समय आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी पहुंचे और शास्त्रीय संगीत का आनंद लिया। कार्यक्रम में शादाज अय्यर के साथ सागर गुजराती ने तबले पर और परमिता मुखर्जी ने हारमोनियम पर संगत की। इस संगीत कार्यक्रम का आयोजन इंडिया हैबिटेट सेंटर ने आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी के सहयोग से किया। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे इंडिया हैबिटेट सेंटर के द स्टीन सभागार में शुरू हुआ। संवाद