फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली-शाहदरा रेलखंड पर ट्रैफिक व पावर ब्लॉक से कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
- नए यमुना ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते 28-29 मार्च को 9 घंटे से अधिक का ब्लॉक, कई दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली मंडल के दिल्ली-शाहदरा रेलखंड पर नए यमुना ब्रिज के निर्माण कार्य के कारण 28-29 मार्च को 9 घंटे से अधिक का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक रहेगा। इससे दिल्ली से चलने वाली 20 से अधिक ट्रेनों को रद्द व डायवर्ट किया जाएगा। इस वजह से यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर रेलवे के अनुसार, यह ब्लॉक पुराने पुल संख्या 249 के स्थान पर बनाए जा रहे नए यमुना पुल से जुड़े ट्रैक के कट और कनेक्शन कार्य के लिए लिया जा रहा है। 28-29 मार्च की रात को लगभग 9 घंटे 40 मिनट का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान दिल्ली और दिल्ली शाहदरा के बीच उत्तर और दक्षिण लाइन पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ब्लॉक के कारण नई दिल्ली-पलवल, पलवल-गाजियाबाद, दिल्ली-मुरादाबाद, दिल्ली-शामली, सहारनपुर-दिल्ली और गाजियाबाद-दिल्ली मार्ग की कई ईएमयू और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर छोटा किया गया है, जिससे वे बीच के स्टेशनों से ही चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग भी बदला है। ये ट्रेनें दिल्ली, तिलक ब्रिज और साहिबाबाद के बीच सीधे गुजरने के बजाय अन्य वैकल्पिक मार्गों से चलाई जाएंगी, जिससे कुछ स्टेशनों पर उनका ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें