दिल्ली में आज एक बार फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस टीमों को तुरंत स्कूलों के परिसर में भेजा गया।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी सभी परिसरों की गहन जांच कर रहे हैं। अब तक की तलाशी में स्कूलों में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस और सुरक्षा बल स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।