फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बवाना में सात विकास कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बवाना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए रोहिणी सेक्टर-24 के विभिन्न पॉकेट में सात परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन कार्यों के तहत मुख्यमंत्री विकास फंड (सीएमडीएफ) से सड़क और नाली निर्माण कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। ये सभी कार्य दिल्ली नगर निगम द्वारा कराए जा रहे हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें