फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पिनगवां में आज सेवा संकल्प अभियान, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। पिनगवां के राजीव गांधी खेल परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आज स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू और युवा भाजपा नेता दीपक सतीजा एडवोकेट ने संयुक्त रूप से दी।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत खेल परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ तालाब के समीप पौधारोपण किया जाएगा। सांसद खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर दौड़ और कुश्ती के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए चलाए जा रहे ‘नमो शक्ति रथ’ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह रथ नूंह जिले के विभिन्न गांवों में जांच शिविरों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करेगा।कार्यक्रम को लेकर ग्राम पंचायत और विभिन्न विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरपंच मनोज कुमार ने कहा कि सांसद का पिनगवां पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कस्बे में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग भी रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें