जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी (86) को शुक्रवार को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल-प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक जिस समय गिलानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया वे लगभग अचेतावस्था में थे।
उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां हृदय और मस्तिष्क रोग विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच में जुटी है। अस्पताल के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है।