फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों पर ध्यान न दें: अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की हालत ठीक, दिल्ली जेल विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Fri, 27 Jun 2025 05:02 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की जेल में बंद कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह के स्वास्थ्य के बारे उड़ी अफवाहों पर प्रशासन का जवाब आया। जेल विभाग ने अहमद शाह के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहों का खंडन किया है।
विज्ञापन
अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी (जेकेडीएफपी) के नेता शब्बीर अहमद शाह के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली जेल विभाग की ओर से जवाब आया है। शाह के स्वास्थ्य के बारे में उड़ी अफवाहों का प्रशासन ने खंडन किया है। 

विज्ञापन


दिल्ली जेल विभाग ने गुरुवार को शब्बीर अहमद शाह के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहों को निराधार बताया गया। दिल्ली जेल के जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार ने एक बयान में कहा कि गुलाम अहमद शाह के बेटे, कैदी शब्बीर अहमद शाह की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उसकी हालत स्थिर है।

दिल्ली जेल के पीआरओ अरविंद कुमार ने कहा कि कैदी शब्बीर अहमद शाह की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इस संबंध में यह कहा गया है कि उक्त कैदी को नियमित रूप से सभी चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन

जेल प्रशासन ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है। पेशाब की शिकायत के संबंध में ओपीडी परामर्श के लिए 26 जून को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली भेजा गया था। आगे के टेस्ट के लिए भर्ती किया गया है। शब्बीर की सभी रिपोर्ट सामान्य पाई गई हैं और सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में गैंगवार!: गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे पर बरसाईं गोलियां, विरोधी गैंग पर हत्या करने का शक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें