फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलन में बना जल्लाद: वरिष्ठ कर्मचारी ने की कनिष्ठ की गला रेतकर हत्या, मालिक के इस फैसले से उठाया खौफनाक कदम

Fri, 11 Nov 2022 01:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनय व जोगिंदर बिंदापुर स्थित एक कपड़े सिलने वाली फैक्टरी में काम करते थे। हाल में ही फैक्टरी मालिक ने कामकाज का जिम्मा विनय को सौंप दिया था। विनय कुछ ही महीने से कामकाज देख रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिंदापुर इलाके की एक फैक्टरी में कनिष्ठ को काम की जिम्मेदारी देने से नाराज वरिष्ठ कर्मचारी ने कनिष्ठ की गला रेतकर हत्या कर दी। इससे पहले आरोपी ही सारा कामकाज देखता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को उत्तम नगर के बस टर्मिनल के पास से गिरफ्तार कर लिया। मृतक की शिनाख्त विनय प्रसाद के रूप में हुई है। जबकि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोगिंदर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनय व जोगिंदर बिंदापुर स्थित एक कपड़े सिलने वाली फैक्टरी में काम करते थे। हाल में ही फैक्टरी मालिक ने कामकाज का जिम्मा विनय को सौंप दिया था। विनय कुछ ही महीने से कामकाज देख रहा था। इसके पहले यहां का कामकाज जोगिंदर देखता था। वह फैक्टरी का सबसे वरिष्ठ सदस्य था। 

विनय को काम देने से वह अपमानित महसूस कर रहा था। बुधवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान जोगिंदर ने विनय के गले को चाकू से रेत दिया और वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस विनय को पास के अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि वह उत्तम नगर बस टर्मिनल के पास आ सकता है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें