फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बीएड व लेटरल एंट्री टू बीटेक के लिए विकल्प का चयन 27 से 30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के बीएड और लेटरल एंट्री टू बीटेक डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिले के लिए विकल्प चयन की प्रक्रिया 27 से शुरू होगी और 30 जून तक जारी रहेगी। इन दोनों प्रोग्राम में सीट आवंटन के लिए विकल्प चयन की प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य है। प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षाओं के सफल उम्मीदवार ऑनलाइन काउंसलिंग के प्रथम चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प चयन 30 जून तक कर सकते हैं। इसी तिथि तक इन दोनों प्रोग्राम के लिए भरे हुए फॉर्म में रीजन, कैटेगिरी, रैंक से संबंधित संशोधन किया जा सकता है। शैक्षणिक आरक्षण के प्रमाण पत्र भी भरे हुए फॉर्म के साथ अपलोड किए जा सकते हैं। इस काउंसलिंग का परिणाम एक जुलाई को जारी किया जाएगा। इसके संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें