नई दिल्ली । दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के लिए 200 फार्मासिस्ट के चयन का परिणाम जारी कर दिया गया है। दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन ने अनुबंध के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किया था। इसमें सर्वाधिक 69 पद ओबीसी श्रेणी के थे, जबकि सामान्य के 38, एससी के 41, एसटी के 32 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 20 पद थे। बता दें कि दिल्ली में अभी 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। ब्यूरो