फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Haider: तो क्या अब फिल्मों में अभिनय करती नजर आएगी सीमा? तंग हाली के बीच यहां से मिला एक्टिंग का ऑफर

Mon, 31 Jul 2023 05:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

दोनों की मदद के लिए अमित जानी ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अमित ने अपने फिल्म प्रोडक्शन में सीमा-सचिन को अभिनय का ऑफर दिया है। बता दें कि अमित जानी ने नोएडा में सड़क पर दौड़ते हुए वायरल हुए प्रदीप मेहरा को भी एक लाख की सहायता दी थी।
विज्ञापन
Seema Haider - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पुलिस की निगरानी के चलते सचिन मीणा और सीमा हैदर परेशान हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घर से बाहर न निकल पाने के चलते सचिन के घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। ऐसी खबरें सामने आने पर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अमित ने अपने फिल्म प्रोडक्शन में सीमा-सचिन को अभिनय का ऑफर दिया है। बता दें कि अमित जानी ने नोएडा में सड़क पर दौड़ते हुए वायरल हुए प्रदीप मेहरा को भी एक लाख की सहायता दी थी। शनिवार को एक बातचीत के दौरान सचिन मीणा के पिता नेत्रपाल ने कहा था कि वह और सीमा काम के लिए बाहर नहीं जा पा रहे हैं। वे घर से बाहर नहीं जाएंगे तो कमाएंगे नहीं, ऐसे में उनके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। 

विज्ञापन

पाकिस्तान में अंजू की मदद के लिए हाथ बढ़ रहे है तो इधर सचिन-सीमा ने कहा है कि वे पुलिस की इन्वेस्टिगेशन के कारण काम-धंधे पर नहीं जा रहे हैं। जिस कारण उनके खाने तक के लाले पड़े हैं। ये खबर जैसे ही वायरल हुई उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने सीमा-सचिन के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए उन्हें अपने फिल्म प्रॉडेक्शन हाउस जानी फायरफॉक्स में अभिनय का ऑफर दिया है।

सीमा-सचिन दोनों को दिया है ऑफर
अमित जानी ने हाल ही में मुंबई मे फिल्म प्रोडक्शन हाउस बनाया है और और उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर 'ए टेलर मर्डर स्टोरी' के नाम से फिल्म बना रहे हैं, जिसकी रिलीज नवंबर में होनी है। अमित जानी ने सीमा-सचिन को ऑफर दिया कि यदि वे उनके प्रोडेशन में काम करें तो वे उनको लाखों रुपये मेहनताना दे सकते हैं।

वीडियो जारी कर सीमा-सचिन ने बताईं मुश्किलें
सीमा-सचिन और उसके पिता नेत्रपाल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सचिन मीणा के पिता नेत्रपाल का कहना है कि पुलिस की निगरानी की वजह से पूरा परिवार घर में ही कैद है। अपना घर छोड़कर दूसरे के यहां रहना पड़ रहा है। 

घर का राशन भी हुआ खत्म, सचिन के पिता ने लगाई ये गुहार
घर का कोई सदस्य पैसा कमाने के लिए बाहर नहीं जा पा रहा है। घर में राशन तक खत्म हो गया है। ऐसे में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेत्रपाल ने कहा कि हम लोग तो रोज कमाकर खाने वाले लोग हैं। लेकिन जब से यह मामला हुआ है, तब से वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इस वजह से वह काम पर नहीं जा रहे हैं। घर में राशन खत्म हो गया है। घर में खाने के लाले पड़ गए हैं। नेत्रपाल ने मीडिया से भी गुहार लगाई है ताकि कुछ समाधान निकल सके।

पोस्टर लगाकर मीडिया से की निजता का ख्याल रखने की अपील
सचिन के घर के दरवाजे पर परिवार के लोगों ने पोस्टर लगा दिया गया है। इस पर मीडियाकर्मियों से परिवार की निजता का ख्याल रखने की अपील की गई है। हालांकि सीमा हैदर पिछले कुछ दिन से सचिन के घर रुकने के बजाय अन्य घर में रुकी हुई है। इसके चलते सीमा हैदर के रबूपुरा में न होने की चर्चाएं भी होने लगी हैं।

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी सीमा
पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी।

विज्ञापन

चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें