बातचीत की शुरुआत में यू-ट्यूबर एक घर दिखाता है और दावा करता है कि वीडियो में दिखा गया घर सीमा हैदर का है। वह वहीं पर अपने चार बच्चों के साथ रहती थीं। साथ ही कहता है कि सीमा अब भारत में रहती हैं और कोई जासूस नहीं है। वीडियो में आगे वह कुछ आसपास के लोगों से बातचीत करता है। जिसमें कुछ लोग सीमा के चाल-चलन और व्यवहार को लेकर तरह-तरह की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने तो यहां तक कहा कि सचिन मीणा सीमा से मिलने तक नेपाल ही नहीं पाकिस्तान भी गया था।
करीब 2 मिनट 19 सेकेंड के वीडियो में रखी बात
करीब दो मिनट 19 सेकेंड के वीडियो में एक शख्स बातचीत के दौरान यू-ट्यूबर से कहता है कि पहले सीमा के कथित पाकिस्तानी प्रेमी का इंटरव्यू लो। सीमा उसके साथ तीन-चार साल रही। साथ ही युवक कहता है कि उसका चिप्स वाले और दुकान वाले से भी चक्कर था। उसने उसे गली में ही रंगेहाथ पकड़ा था। आगे एक बच्चा कहता है कि उसने सीमा को गली में देखा था वह बंदों से बात करती रहती थी।
सीमा के बच्चों को अलग-अलग लोग लेकर घूमते थे
वीडियो में सीमा का कथित पड़ोसी यह कहते हुए नजर आ रहा है कि सीमा के घर अलग-अलग लोगों का आना-जाना था। अक्सर उसके बच्चों को लेकर अलग-अलग लोग घूमते हुए दिखते थे।
सचिन के पास भी नहीं रुकेगी सीमा?
एक शख्स दावा करता है कि सीमा सचिन के पास भी नहीं रुकेगी। वह यहां से भी किसी और जगह जाएगी और सचिन को भी धोखा देगी।