फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आइडिया उपयोगी होने पर मिलेगी सीड मनी, बिजनेस ब्लास्ट प्रोग्राम के लिए इन मानकों पर परखा जाएगा विचार

Tue, 09 May 2023 01:16 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विचार उपयोगी और अलग होने पर ही विचार को आगे बढ़ाने के लिए छात्रों को सीड मनी प्रदान की जाएगी। इसके तहत एक आइडिया पर काम करने के लिए आठ छात्रों की एक टीम बनेगी। इसके तहत प्रत्येक छात्र को दो हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दो साल पहले शुरु किए गए बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम के सफल रहने के बाद अब सरकार ने बिजनेस ब्लास्टर-3 की तैयारी की शुरुआत कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत ग्यारवीं-बारहवीं के बच्चों के लिए बिजेनस ब्लास्टर-3 के बच्चों को नए आइडिया बनाने को कहा गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चे व्यावसायिक विचार तय करेंगे।

विज्ञापन

विचार उपयोगी और अलग होने पर ही विचार को आगे बढ़ाने के लिए छात्रों को सीड मनी प्रदान की जाएगी। इसके तहत एक आइडिया पर काम करने के लिए आठ छात्रों की एक टीम बनेगी। इसके तहत प्रत्येक छात्र को दो हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से बिजनेस ब्लास्टर-3 के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जो टीमें बनेंगी उन्हें प्रारंभिक राशि प्रदान की जाएगी। बिजनेस ब्लास्टर के तहत ग्यारहवीं व बारहवीं के बच्चों को अपना प्रोजेक्ट तैयार कर उसे स्टार्टअप के रूप में शुरु करने का अवसर दिया जाता है।

 

शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि आइडिया उपभोक्ता के लिए उपयोगी, अलग होना जरूरी है। इसके लिए वह बाजार में विभिन्न लोगों से भी बातचीत कर सकते हैं। इस आइडिया पर छात्रों को एक टीम की तहत कार्य करना है। जो छात्र बिजनेस ब्लास्टर-2 में हिस्सा नहीं ले सके थे और इस बार हिस्सा लेने के इच्छुक हैं वह अपनी टीम बना सकते हैं। पहले बच्चों के आइडिया का स्कूल स्तर पर मूल्यांकन किया जाएगा। स्कूल खुलने पर बच्चों को अपनी टीम को अंतिम रूप देने के लिए समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें