फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अलर्ट: हमले के बाद इस्राइली दूतावास में बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर है पुलिसकर्मियों की नजर

Wed, 02 Oct 2024 10:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में इस्राइल के हमले के बाद इस्राइली दूतावास में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही हर वाहन की जांच की जा रही है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
इस्राइल ईरान संघर्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य पूर्व में ईरान द्वारा इजराइल पर हमले के बाद बढ़े तनाव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने इजराइली दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाहनों की सख्त जांच कर रहे हैं, जबकि दूतावास के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


यहां दिल्ली पुलिस के कमांडो समेत सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान भी तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के लिए आसपास कई सीसीटीवी भी कैमरे लगाए गए हैं। 

इस क्षेत्र में पहले भी दो बार विस्फोट हो चुके हैं, लेकिन गनीमत से कोई घायल नहीं हुआ। दिल्ली पुलिस ने अब्दुल कलाम रोड पर बेरीकेडिंग कर दी है और प्रवेश-निकास रास्तों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी है। दूतावास के आसपास 200 मीटर के दायरे में वाहनों को रुकने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


इसके अलावा दूतावास में बिना अनुमति और जांच के प्रवेश पर रोक है, साथ ही मीडिया को भी दूतावास की ओर जाने और वीडियोग्राफी करने की अनुमति नहीं है। दिल्ली पुलिस ने दूतावास के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है ताकि किसी भी तरह के प्रदर्शन को रोका जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें