फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: अश्लील हरकतें कर रहे थे युवक-युवती, टोका तो आगबबूला हुआ लड़का, दोस्तों संग सुरक्षा गार्ड को मार डाला

Tue, 11 Jul 2023 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में युवक-युवती को अश्लील हरकतें करने पर टोकना सुरक्षा गार्ड को भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने अपने चार से पांच साथियों को मौके पर बुलाकर पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिक्योरिटी गार्ड युवक की बत्रा अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में सिक्योरिटी गार्ड युवक विकास कुमार (26) को अश्लील हरकतें कर रहे युवक और युवती  को टोकना भारी पड़ गए। टोकने से आरोपी  युवक इतना आगबबूला हो गया कि उसने अपने साथियों को बुलाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर विकास की  हत्या कर दी। 
विज्ञापन


आरोपी ने मौके पर अपने 4 से 5 साथियों को बुलाया था । यह आरोपी चाकू व अन्य हथियार लेकर आए थे । पीड़ित विकास कुमार को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह वारदात एमबी रोड पर पल प्रह्लाद  थाने से बदरपुर की तरफ जाते हुए फुटओवर ब्रिज के पास हुई है।  यहां पर बिहार निवासी विकास कुमार एक कंपनी मैं सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन


रात को जब वह ड्यूटी कर रहा था उसने देखा कि पास में बैठे युवक-युवती  बहुत ज्यादा अश्लील हरकतें कर रहे हैं। उसने इन युवक-युवती को तोक दिया। टोकने से युवक इतना आगबबूला हो गया कि उसने अपने चार से पांच साथियों को मौके पर बुला लिया। 

इसके बाद उसके साथियों ने विकास कुमार को पकड़ लिया और आरोपी ने चाकू से विकास पर चाकू से ताबड़तोड़ 8 से ज्यादा वार कर दिए। घटना के समय युवती मौके पर मौजूद थी । विकास को लहूलुहान कर आरोपी मौके से फरार हो गए । किसी राहगीर ने रात 10.30 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी ।

 
विज्ञापन

पुलिस ने विकास को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार सुबह तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें