फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक माह बाद भी नहीं पकड़ा गया नाबालिग से दुष्कर्म का दूसरा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मामले को एक महीना बीतने के बाद भी पीड़ित परिवार पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से अब तक कोई प्रभावी दबिश नहीं दी गई है, जिससे परिवार में रोष है। पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार 13 जुलाई की रात दोनों आरोपी किशोरी को कार में बैठाकर घर से ले गए थे। बाद में किशोरी गांव के कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में बदहवास हालत में मिली थी। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पीड़ित परिवार ने कहा कि घटना को एक महीना बीतने के बावजूद दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से उन्हें न्याय मिलने में देरी हो रही है। परिवार ने फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें