नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीन ऑडिटोरियम में शुक्रवार को नेशनल थिएटर लाइव के तहत ''द मिसैनथ्रोप'' नाटक की स्क्रीनिंग की गई। यह अंग्रेजी प्रस्तुति मोलिएर की रचना से प्रेरित होकर मार्टिन क्रिम्प ने लिखी है। नाटक का निर्देशन इंधु रुबासिंघम ने किया है। इसमें सैंड्रा ओह, टॉम मिसन और पॉल चाहिदी सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया। कहानी एलिस नामक एक प्रतिभाशाली उपन्यासकार के इर्द-गिर्द घूमती है। एलिस आधुनिक समाज में व्याप्त झूठ और दिखावे का विरोध करती है। वह अपने आसपास के लोगों और सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देती है। सच बोलने की कोशिशों के कारण उसे विरोध का सामना करना पड़ता है। यह कहानी दर्शाती है कि सच के पक्ष में खड़े होने वाले व्यक्ति को सामाजिक दबाव झेलना पड़ता है। संवाद