फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंदीकुंज इलाके में रविवार को दोपहर के समय हुआ हादसा
विज्ञापन

नई दिल्ली। कालिंदीकुंज इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के पास एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त आयुष (25) के रूप में हुई है। हादसे के समय आयुष स्कूटी लेकर किसी काम से निकला था। इस बीच लोहिया पुल के पास उसकी स्कूटी फिसल गई। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिसकी वजह से उसका सिर डिवाइडर से जा टकराया। बाद में गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को आयुष का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक आयुष परिवार के साथ गौतमपुरी फेज-2 में परिवार के साथ रहता था। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें