फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्कूली छात्रों ने नशे से दूर रहने के गुर सीखे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे के बीच स्कूली छात्रों को जागरूक करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर इंटरैक्टिव टॉकाथॉन आयोजित किया। 45 मिनट के इस कार्यक्रम से देशभर के हजारों छात्र सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े और विशेषज्ञों से सवाल पूछे। छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य, साथियों के दबाव में नशे से बचने और लत से बाहर निकलने जैसे विषयों पर सवाल किए। विशेषज्ञों ने स्वस्थ और जिम्मेदार विकल्प अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में एम्स नई दिल्ली के प्रो. डॉ. नंद कुमार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अनीस सी. और मयूर स्कूल, नोएडा की प्रधानाचार्य अलका अवस्थी शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की छात्रा सामिया और छात्र रोहित सिंह ने किया। सीबीएसई के अनुसार, पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें