राज चौराहे के पास कार की टक्कर से रिक्शा में सवार छह स्कूली बच्चे घायल हो गए। मौके पर बच्चों की चीख पुकार मच गई।
राहगीरों ने बच्चों को निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। एक बच्चे के पिता कमल प्रकाश की शिकायत पर पुलिस आरोपी चालक को तलाश रही है।
लक्ष्मी नगर कालोनी निवासी कमल प्रकाश के मुताबिक उनका बेटा दक्ष हापुड़ रोड स्थित दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में पढ़ता है।
बृहस्पतिवार सुबह दक्ष कालोनी के अन्य बच्चों रिया, गौरी, अभिनव, ईशिता और शुभ के साथ रिक्शा से स्कूल जा रहा था।