अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षा से जुड़े मुद्दों को हरी झंडी देने वाली एकेडमिक काउंसिल (एसी) और एग्जिक्यूटिव काउंसिल (ईसी) के चुनाव 04 फरवरी को होंगे। इन चुनावों के संबंध में बुधवार को डीयू रजिस्ट्रार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। इस चुनाव के माध्यम से एकेडमिक काउंसिल के 26 और एग्जिक्यूटिव काउंसिल के दो सदस्यों का चयन किया जाता है। डीयू में चुनावों को लेकर शिक्षक संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। शिक्षक संगठन अपने-अपने उम्मीदवारों को तय करने के लिए रणनीति बना रहे हैं। घोषित कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्र 23 दिसंबर के बाद से चार जनवरी 2027 तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्र की छंटनी इसी दिन होगी। छंटनी के बाद 08 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवारों के नामों की अंतिम सूची 11 जनवरी शाम पांच बजे डीयू की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।