फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः जीटीबी अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत, अब स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- बस रात 2 बजे तक का स्टॉक बचा

Tue, 20 Apr 2021 11:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि गुरु तेग बहादुर अस्पताल ऑक्सीजन की भारी कमी से जूझ रहा है और यहां सिर्फ कुछ घंटों का स्टॉक की बचा है। कई मरीजों की जान संकट में है।
विज्ञापन
जीटीबी अस्पताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि गुरु तेग बहादुर अस्पताल ऑक्सीजन की भारी कमी से जूझ रहा है और यहां सिर्फ कुछ घंटों का स्टॉक की बचा है। कई मरीजों की जान संकट में है। ऐसे में उन्होंने जल्द से जल्द यहां ऑक्सीन उपलब्ध कराने की बात कही है। सत्येंद्र जैन ने ये भी बताया है कि यहां 500 से ज्यादा मरीज ऑक्सीजन पर हैं।

विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने अपने ट्वीट में जीटीबी अस्पताल के यूसीएमएस के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें वह अब तक ऑक्सीजन उपलब्ध न होने की बात कह रहे हैं। यूसीएमएस अनिल जैन ने सत्येंद्र जैन को भेजे अपने संदेश में लिखा है कि लिक्विड ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलिंडर मिलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

ऑक्सीजन विक्रेता का नाम लिखते हुए यूसीएमएस ने बताया कि, विक्रेता को स्थानीय प्रशासन जैसे डीएम और एसएसपी आदि ऑक्सीजन दूसरे राज्यों जैसे दिल्ली में ले जाने अनुमति नहीं दे रहे हैं। अब जीटीबी अस्पताल में 20 अप्रैल की रात 9.00 बजे से सिर्फ रात 2.00 बजे तक की लिक्विड ऑक्सीजन बची है। इसके बावजूद हमें विक्रेता ऑक्सीजन की आपूर्ति का कोई आश्वासन नहीं दे रहा है। अगर समय से पहले जीटीबी अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं पहुंचा तो 500 से ज्यादा कोरोना मरीज जिनकी हालत गंभीर है उनकी सेहत और खराब हो सकती है। आपसे अनुरोध है कि मोदीनगर के विक्रेता से तुरंत ऑक्सीजन की आपूर्ति करवाएं, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

 
केंद्र का दावा- नहीं होगी किल्लत, समय पर मिलेगी ऑक्सीजन
दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर गृह मंत्रालय का कहना है कि अस्पतालों में किल्लत नहीं होगी। दिल्ली के अस्पतालों में समय पर ऑक्सीजन पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है। उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दिल्ली में ऑक्सीजन पहुंचने की प्रक्रिया चल रही है। 16 ट्रक के जरिए ऑक्सीजन मिलेगी। हर ट्रक में 20 हजार किलो के आसपास ऑक्सीजन होगी।

दरअसल राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद ऑक्सीजन को लेकर किल्लत देखने को मिल रही है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि ज्यादातर अस्पतालों में मंगलवार रात तक की ऑक्सीजन शेष है।

वहीं सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमेन डॉ. डीएस राणा ने बताया कि उनके यहां चार से पांच घंटे की ऑक्सीजन और बची है। अगर समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली तो काफी परेशानियां हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां एक दिन में 10 हजार क्यूबिक ऑक्सीजन की खपत हो रही है। वहीं देर शाम बालाजी कैंसर एक्शन अस्पताल को दो ट्रक ऑक्सीजन प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


फरीदाबाद से आए इन दोनों ट्रक को दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उनके यहां 20 हजार किलो ऑक्सीजन उपलब्ध हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। रेल मार्ग के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें