फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत हमारी ज्ञान परंपरा का आधार, युवा पीढ़ी इसे आगे बढ़ाए : अमित कुमार शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
-संस्कृत एवं युवा पीढ़ी विषय पर संगोष्ठी में आधुनिक शिक्षा और विकसित भारत में संस्कृत की भूमिका पर हुई चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा का आधार है। युवा पीढ़ी को आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ अपनी भाषायी विरासत से भी जुड़ना चाहिए। यह बात मंगलवार को गोकुलपुरी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि अमित कुमार शर्मा (आईआरएस) ने कही। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के अंतर्गत दिल्ली संस्कृत अकादमी और शमा एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसाइटी की ओर से संस्कृत एवं युवा पीढ़ी विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें शिक्षाविदों, विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों और संस्था के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने कहा कि महर्षि पाणिनि, आर्यभट और चरक जैसे विद्वानों ने संस्कृत के माध्यम से ज्ञान-विज्ञान की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया। संस्कृत साहित्य और दर्शन के साथ गणित, खगोल विज्ञान और चिकित्सा जैसे विषयों का भी महत्वपूर्ण ज्ञान समेटे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें