आप सांसद संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि भाजपा पूर्वांचलियों को दिल्ली से उजाड़ने की साजिश कर रही है। भाजपा संसद में पूर्वांचल समाज के लोगों को रोहिंग्या कहकर अपमानित करने के बाद अब बच्चों को प्रताड़ित करना व घरों पर बुलडोजर चलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी, बिहार और पूर्वांचलियों के प्रति अपने घृणित मानसिकता से बाहर नहीं आ रही है। भाजपा ने एमसीडी से एक आदेश पारित कराया है जिसमें शिक्षा विभाग को निगम स्कूलों में दाखिला देते समय अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। साथ ही, यह भी अनुरोध किया है कि स्कूल में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के बच्चों की पहचान करने के लिए उचित पहचान और सत्यापन अभियान भी चलाया जाए। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग जन्म पंजीकरण व प्रमाणपत्र जारी करते समय सभी एहतियाती कदम उठाए और यह सुनिश्चित करे कि अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को जन्म प्रमाणपत्र न जारी किया जाए। यह योजना अतिक्रमण अभियान के नाम पर रेहड़ी पटरी पर दुकान लगाकर जीवन बसर करने वाले यूपी, बिहार के लोगों को उजाड़ने की है। पूर्वांचल समाज के लोगों को उजाड़ने और परेशान करने के लिए BJP ने आदेश निकलवाये हैं‼️@SanjayAzadSln pic.twitter.com/4y0di4ypyS — AAP (@AamAadmiParty) December 21, 2024