फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आरएमएल में सफाई मित्रों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान (एबीवीआईएमएस) और डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में कायाकल्प स्वच्छता अभियान के तहत सफाई मित्रों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। विशेष अभियान-6 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों को ग्रीन एंजाइम आधारित रसायनों के इस्तेमाल और उनके महत्व की जानकारी दी गई। अस्पताल के स्वच्छता एवं साफ-सफाई अनुभाग की ओर से आयोजित सत्र में पर्यावरण के अनुकूल सफाई के तरीकों को अपनाने पर जोर दिया गया। साथ ही, रसायनों का इस्तेमाल निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार करने और जरूरी सावधानियां बरतने की जानकारी दी गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम निदेशक प्रो. अखिलंदेश्वरी प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य स्वच्छता की बेहतर कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें