फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakshi Murder Case: साक्षी हत्याकांड में नया मोड़, लड़की का इनकार बर्दाश्त नहीं कर पाया साहिल; मन में दबा...

Mon, 05 Jun 2023 01:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Sakshi Murder Case: दिल्ली के फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक मोहित बुट्टा का कहना है कि पीड़िता को चाकू मारने और पत्थर से कुचलने का कृत्य हमलावर के विनाशकारी इरादों को दर्शाता है। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट वंदना वी प्रकाश ने कहा कि हमले की वीभत्सता हमलावर की हीनभावना और आत्मसम्मान की कमी को दर्शाती है। 
विज्ञापन
Sakshi Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई साक्षी की हत्या मामले को मनोवैज्ञानिक गंभीर घटना बता रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लड़की के इनकार को आरोपी साहिल स्वीकार नहीं कर पाया और उसने चाकू से कई वार कर साक्षी की जान ले ली। आरोपी ने गुस्से को मन में दबा रखा था और घटना से दो दिन पहले साक्षी को मारने की साजिश रची।
विज्ञापन


दिल्ली के फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक मोहित बुट्टा का कहना है कि पीड़िता को चाकू मारने और पत्थर से कुचलने का कृत्य हमलावर के विनाशकारी इरादों को दर्शाता है। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट वंदना वी प्रकाश ने कहा कि हमले की वीभत्सता हमलावर की हीनभावना और आत्मसम्मान की कमी को दर्शाती है। 

यह साजिशकर्ता के गुस्से, नफरत और आक्रोश के शांत होने तक पीड़ित पर वार करने की सनक को दर्शाती है। राजस्थान में पॉक्सो परियोजना में शामिल फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक इंद्रनील भोवाल ने कहा कि गुस्से ने संकेत दिया कि पीडिता और अपराधी के बीच निजी संबंध थे। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने पहले कहा था कि साहिल खान ने 28 मई की दोपहर को शराब पी थी और शाम को उसका साक्षी से सामना हुआ, जो अपनी सहेली के बच्चे की जन्मदिन पार्टी में जा रही थी। भोवाल ने कहा कि कई शोधकर्ताओं ने पाया है कि किसी हत्या के मामले में कई बार चाकू मारना जाना इंगित करता है कि अपराध में व्यक्तिगत संबंध का तत्व शामिल है। 

उन्होंने कहा, कई बार चाकू घोंपने से यह भी पता चलता है कि क्रोध कुछ समय से जमा हो रहा था। भोवाल ने कहा कि हत्या से कुछ समय पहले उनके रिश्ते में कुछ ऐसा हुआ था, जिसने इसे बढ़ावा देने का काम किया और आरोपी को अपराध करने के लिए उकसाया।
 

28 मई को आरोपी ने साक्षी को मार डाला

गौरतलब है कि बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई की रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, इस दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे। 
 

किसी ने भी साहस दिखाकर किशोरी को बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक पर इस कदर खून सवार था कि चाकू मारने के बाद भी उसकी दिल नहीं भरा। उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर किशोरी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बाद में वह लड़की को लात मारकर वहां से फरार हो गया। 29 मई को दोपहर बाद आरोपी को पुलिस टीम ने यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

पूछताछ में आरोपी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि साक्षी की मौजूदगी में उसके दोस्तों के अश्लील मजाक किया था। इसके अलावा धमकी मिलने से आगबबूला साहिल ने हत्या की खौफनाक साजिश रची। उसने तय किया कि उसे साक्षी और उसके दोस्तों में से कोई मिल जाएगा। उसकी बेरहमी से हत्या कर देगा। उसने तय कर लिया था कि वह चाकू से जब तक वार करता रहेगा, जब तक मौत नहीं हो जाती। 

पुलिस पूछताछ में यह खुलासा साहिल ने किया है। बाहरी-उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साहिल ने पूछताछ में बताया कि वह साक्षी को एक-डेढ़ वर्ष से जानता था। पिछले चार महीने से उसकी दोस्ती थी। वारदात वाले दिन 27 मई से एक दिन पहले साहिल को बाजार में साक्षी, उसकी सहेली और दोस्त अजय उर्फ झबरू से मिले। 
 
विज्ञापन

अश्लील मजाक उड़ाने पर की थी हत्या

यहां पर अजय ने उसका अश्लील मजाक उड़ाया। साथ ही साक्षी से दूर रहने की धमकी दी थी। मजाक उड़ाने पर आरोपी आगबबूला हो गया था। मौके से जाने के बाद उसने नशा किया। इसके बाद उसने तय किया किया साक्षी, उसकी सहेली व अजय में जो भी मिल गया उसकी वह हत्या कर देगा। आरोपी को साक्षी अपने सहेली के घर जाते हुए मिल गई। साक्षी के दोस्तों ने भी शुरुआती पूछताछ में साहिल का मजाक उड़ाने की बात मानी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें