फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर ने लगाया विभाग प्रमुख पर उत्पीड़न का आरोप, चिकित्सा अधीक्षक को लिखा पत्र

Sat, 29 Apr 2023 08:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर ने मनोरोग विभाग के प्रमुख पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सफदरगंज अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर ने मनोरोग विभाग के प्रमुख पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि वह मनोचिकित्सा में एमडी के छात्र हैं। उन्होंने कहा कि मुझे जानबूझकर परीक्षा में शामिल होने से रोका गया। अकारण ही वेतन काटा गया। जबकि इस साल जनवरी व फरवरी माह का वेतन भी जारी नहीं किया। ऐसे में मनोरोग विभाग पर उत्पीड़न का मामला है बनता है और मनोरोग विभाग के प्रमुख पर कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें