फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धरने पर बैठे देश के गौरव': पहलवानों के बीच जंतर- मंतर पहुंचे सचिन पायलट बोले- न्याय में नहीं होनी चाहिए देरी

Fri, 19 May 2023 08:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

सचिन पायलट ने कहा कि पहलवानों की मांग पर कार्रवाई नहीं होना समझ से परे है। केंद्र सरकार को समझ लेना चाहिए कि जब इस देश का नौजवान, किसान और पहलवान दुखी है तो देश खुश नहीं रह सकता।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे देश के शीर्ष पहलवानों के बीच शनिवार को राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री कांग्रेस नेता सचिन पायलट पहुंचे। इस दौरान पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 26 दिनों से हमारे देश के गौरव ये नौजवान अपनी पीड़ा को लेकर धरना दे रहे हैं। पूरे देश के लोग इनका समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर कार्रवाई करने में बेवजह विलंब हो रहा है।

 

सचिन पायलट ने कहा कि पहलवानों की मांग पर कार्रवाई नहीं होना समझ से परे है। केंद्र सरकार को समझ लेना चाहिए कि जब इस देश का नौजवान, किसान और पहलवान दुखी है तो देश खुश नहीं रह सकता। देश के लोग उम्मीद करते है कि मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले इन खिलाड़ियों की पीड़ा, वेदना को सुना जाए। उन्होंने कहा कि इन पहलवानों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग मिलने आ रहे हैं और समर्थन दे रहे हैं, लेकिन यह बड़े दुख का विषय है कि अब तक इन्हें पर्याप्त न्याय नहीं मिला है। इस दौरान पहलवानों का समर्थन करने के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि राज्यों के ग्रामीण भी पहुंचे। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें