नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा द्वारा आयोजित खरणा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित व्रतधारियों और पूर्वांचल समाज के लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि छठ पर्व सूर्य देव और नदियों की आराधना का अवसर है, जो हमें प्रकृति के संरक्षण और सम्मान का संदेश देता है। सचदेवा ने कहा कि जैसे महाराष्ट्र का गणेश उत्सव अब पूरे देश का उत्सव बन गया है, वैसे ही छठ महापर्व भी अब सीमित क्षेत्र का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पर्व बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज ने जहां-जहां अपने संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ाया है, वहीं छठ पर्व ने भी देशभर में लोगों को प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा दी है। ब्यूरो