फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: साकेत के एक नामी स्कूल में एडमिट कार्ड के लिए हंगामा, समर्थन में आए आप नेताओं का हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के साकेत स्थित एक नामी स्कूल के बाहर सोमवार को हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। स्कूल की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा से ठीक एक दिन पहले कुछ छात्रों को एडमिट कार्ड न दिए जाने के विरोध में आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिनभर धरना प्रदर्शन किया। देर शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत विधायक, पार्षदों और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। यहां पहुंचे अभिभावकों ने आरोप लगाया कि बढ़ी हुई फीस जमा न करने पर स्कूल प्रशासन ने बच्चों के एडमिट कार्ड रोक दिए हैं। इसी के विरोध में आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में दोपहर करीब एक बजे पार्टी कार्यकर्ता स्कूल के बाहर एकत्र हुए और एडमिट कार्ड तुरंत जारी करने की मांग की। जब स्कूल की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो वे धरने पर बैठ गए। धरने में विधायक कुलदीप कुमार और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग समेत कई महिला व पुरुष पार्षद भी शामिल थे। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिला पार्षदों के साथ हाथापाई की और उन्हें जबरन बसों में बैठाकर ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें