आरएसएस के नरेला जिले के कार्यवाह जितेंद्र भारद्वाज का शव भोरगढ़ के पास रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में मिला है। वह रविवार शाम से लापता थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनकी मौत दुर्घटनावश हुई है या फिर उनकी हत्या की गई है इसकी जांच की जा रही है।