फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ रुपये ठगी का मामला: पूछताछ में शामिल नहीं हुई जैकलीन, पुलिस ने तैयार की थी 100 सवालों की सूची

Tue, 13 Sep 2022 01:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फिल्म अभिनेत्री से पूछताछ के लिए करीब 100 सवालों की सूची तैयार की थी। ऐसी तीसरी बार हो रहा है कि फिल्म अभिनेत्री को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। 
 
विज्ञापन
जैकलीन और सुकेश - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों को जमानत दिलाने के नाम पर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज सोमवार को दिल्ली पुलिस की पूछताछ शामिल नहीं हुई। अब दिल्ली पुलिस ने उन्हें 14 सितंबर को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फिल्म अभिनेत्री से पूछताछ के लिए करीब 100 सवालों की सूची तैयार की थी। ऐसी तीसरी बार हो रहा है कि फिल्म अभिनेत्री को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। 

ईओडब्ल्यू के पुलिस अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को पूछताछ में शामिल होने के लिए 29 अगस्त को बुलाया था। काम की व्यस्तता के चलते वह पूछताछ में शामिल नहीं हुई। इसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें 12 सितंबर को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया था। वह सोमवार को भी पूछताछ में शामिल नहीं हुई। 
विज्ञापन

अब दिल्ली पुलिस ने उन्हें 14 सितंबर को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। आरोप है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने फिल्म अभिनेत्री को महंगे उपहार किए थे। पुलिस फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही से पूछताछ कर चुकी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें