पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला के एक करोड़ रुपये नकद के साथ एक संदिग्ध को दबोच लिया। यह धनराशि अवैध रूप से स्थानांतरित की जा रही थी, जिसकी सूचना पर आरपीएफ ने त्वरित एक्शन लिया। गिरफ्तार संदिग्ध को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर निलेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई पवन, सुशील मलिक कांस्टेबल विनोद, हेड कांस्टेबल नीरज और प्रदीप टीम स्टेशन पर गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी और व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ में सामने आया कि यह राशि हवाला के जरिए अवैध लेन-देन से जुड़ी थी। जब्त किए गए रुपये को सील कर आयकर विभाग को सुपुर्द कर दिया गया, जहां अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है यह राशि गुजरात के जाई जा रही थी।