फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diversion: गौतमबुद्धनगर से दिल्ली में मालवाहक वाहनों का दो दिन प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें- डायवर्जन प्लान

Fri, 20 Jan 2023 10:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे। वहीं अन्य मार्गों पर भी डायवर्जन लागू रहेगा।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल और गणतंत्र दिवस परेड को लेकर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। 22 जनवरी की रात 10 बजे से 23 जनवरी को फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल होने तक और 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 जनवरी को कार्यक्रम समाप्ति तक गौतमबुद्धनगर से दिल्ली में मालवाहक (भारी, मध्यम व हल्के) वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे। डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं कालिंदी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहे से डायवर्ट किए जाएंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें