फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: टीएमसी नेताओं को कोर्ट से बड़ी राहत, डेरेक ओ ब्रायन समेत 10 को मिली जमानत, जानें मामला

Tue, 13 May 2025 12:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी के नेताओं को जमानत दे दी है। इसमें टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष और साकेत गोखले का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
डेरेक ओ ब्रायन,सांसद, टीएमसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष और साकेत गोखले सहित 10 टीएमसी नेताओं को जमानत दे दी। इन नेताओं पर पिछले साल अप्रैल में निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद चुनाव आयोग के सामने विरोध प्रदर्शन करने का आरोप है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने टीएमसी नेताओं शांतनु सेन, डोला सेन, नदीमुल हक, विवेक गुप्ता, अर्पिता घोष, अबीर रंजन बिस्वास और सुदीप राहा को भी उनके वकील की अर्जी पर राहत दी। नौ टीएमसी नेता अदालत के समक्ष शारीरिक रूप से उपस्थित थे, जबकि विवेक गुप्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए।

ये भी पढ़ें: CBSE Results 2025 Out: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 88.39 फीसदी बच्चे हुए पास; लड़कियों ने मारी बाजी

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें