फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दयाल सिंह कॉलेज पोटा क्लासरूम में छत गिरी, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
-कक्षा खाली होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ
विज्ञापन


-एबीवीपी ने कॉलेज के सभी पोटा क्लासरूम में ताला लगाया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल कॉलेज के एक पोटा क्लासरूम की छत गिर गई। गनीमत रही कि उस समय क्लासरूम खाली था, इस कारण से कोई घायल नहीं हुआ और हादसा टल गया। घटना के बाद डूसू पदाधिकारियों ने कॉलेज प्राचार्य के साथ सभी पोर्टा क्लासरूम का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर सभी पोटा क्लासरूम पर ताला लगवाया है। दयाल सिंह कॉलेज की इस घटना के बाद डूसू अध्यक्ष आर्यनमान के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा और कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल को कॉलेज प्रशासन से आश्वासन मिला कि 10 दिनों के भीतर सभी पोटा क्लासरूम निर्धारित मानकों के अनुसार ठीक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें