फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को बंधक बनाकर लाखों की डकैती, नौकर ने दोस्तों के साथ दिया वारदात को अंजाम

Wed, 26 Apr 2023 06:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

 जिस नौकर ने अपने दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया है उसे पुराने नौकर के कहने पर एक सप्ताह पहले ही काम पर रखा था।करीब 25 लाख के गहने, सवा लाख रुपये, डीवीआर व अन्य सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के छावला इलाके में एक सप्ताह पहले काम पर रखे गए नौकर ने चार- पांच साथियों के साथ प्रॉपर्टी डीलर के घर में डकैती को अंजाम दिया। बदमाश घर की मालकिन को बंधक बनाकर घर में रखे करीब 25 लाख के गहने और सवा लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि पुराने नौकर के कहने पर आरोपी नौकर को काम पर रखा गया था। आरोपी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गया है, ताकि उसकी पहचान न हो सके। छावला थाना पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

देवेंद्र खर्ब अपने परिवार के साथ द्वारका विहार में रहते हैं। उनका प्रॉपर्टी का कारोबार है। 24 अप्रैल की शाम देवेंद्र की पत्नी नीतू घर पर अकेली थी। नीतू ने पुलिस को बताया कि वह शाम में अपने कमरे से बाहर निकलकर मेन दरवाजा बंद कर रहा था। इसी दौरान उसके नौकर सुभाष ने उसे पीछे से पकड़ लिया। उसके चार पांच साथी आ गए और सभी ने रस्सी ने उसका हाथ पैर बांध दिया। बदमाश उसके मुंह पर टेप लगा दिया और खींचकर उसके कमरे में ले गए।

 


बदमाशों ने गलत हरकत करने पर जान से मारने की धमकी दी और घर में लूटपाट करने लगे। नीतू किसी तरह से अपने हाथ पैर की रस्सी को खोला और धीरे से घर से निकलकर पड़ोसी के घर पहुंची। जहां से उसने पति को घटना की जानकारी दी। घर आने के बाद पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। 

 

दंपति ने पुलिस को बताया कि जिस नौकर ने अपने दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया है उसे पुराने नौकर भेष बहादुर साही के कहने पर एक सप्ताह पहले ही काम पर रखा था। छानबीन करने के बाद दंपति ने बताया कि बदमाश घर में रखे करीब 25 लाख के गहने, सवा लाख रुपये, डीवीआर व अन्य सामान ले गए हैं। स्थानीय थाना पुलिस के साथ- साथ जिले के अन्य यूनिट भी वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें