फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिवाली पर घर आया डकैती का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 2015 की डकैती के मामले में वांछित आरोपी विनोद कुमार (33) को गिरफ्तार किया है। वह दिवाली पर पत्नी और बहन से मिलने घर आया था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। अपराध शाखा के डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि 23 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि विनोद कुमार उत्तम नगर के चाणक्य पैलेस स्थित किराये के मकान पर आने वाला है। टीम ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमानत मिलने के बाद 2015 से वह अदालत में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस के अनुसार, वह ढाबों और खाने-पीने की दुकानों पर काम करता था और 2015 में एक सड़क विवाद के दौरान कार चालक से पैसे व मोबाइल फोन लूटे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें