नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की उत्तरी रेंज की टीम ने तीन साल से फरार चल रहे लूट के आरोपी नरेला निवासी सतीश खत्री उर्फ काला (32) को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि वर्ष-2021 में थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हुई लूट की वारदात में सतीश का नाम सामने आया था। तीन जुलाई 2025 को अदालत ने उसे फरार अपराधी घोषित कर दिया था। पुलिस ने उसे नरेला चौक से दबोचा लिया। पूछताछ में सामने आया कि सतीश गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में छिपकर रह रहा था। संवाद